यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पायें
यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पायें - यूरिक एसिड क्या होता है - यूरिक एसिड एक कार्बनिक यौगिक है ,यह प्युरीन के यौगिकों से बनता है, जिसके दो मुख्य स्रोत हैं पहला है भोज्य पदार्थ और दूसरा है शरीर की मृत कोशिकाएं ,यदि रक्त में इनकी मात्रा अधिक होने लगे तो फिर किडनियों के लिये इसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। जब हम विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जो पोषक सार तत्व हैं वे तो रक्त में मिल जाते हैं लेकिन जो अवशिष्ट पदार्थ बच जाते हैं शरीर उनको उत्सर्जी अंगों के द्वारा बाहर फेंक देता है। हमारे शरीर में किडनियां एसे अंग है जो शरीर के अनावश्यक पदार्थों को छान कर पेशाब के माध्यम से बाहर करती हैं। ,उन्हीं उत्सर्जी पदार्थों में से एक होता है यूरिक एसिड। यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण कैसे पहचाने - शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से इसके छोटे छोटे क्रिस्टल बन जाते हैं जो शरीर में विभिन्न जोड़ों में व त्वचा के उपरी सतह पर गठिया रोग का कारण बनता हैं ,इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, व हाथ पैरों में सूजन एवं आर्थराइटिस की समस्या होती है रक्त में यूरिक एसिड...